दिल्ली ब्लास्ट केस में एक और डॉक्टर का आया नाम, हापुड़ से हिरासत में लिया गया संदिग्ध

Lal Kila Blast Case Update: कानपुर के बाद जांच टीमों ने शक के आधार पर हापुड़ के एक मेडिकल कॉलेज में पढ़ाने वाले डॉक्टर को हिरासत में लिया है। इसका नाम फारूक है। एजेंसियों को शक है कि डॉक्टर फारूक का संबंध किसी आतंकी मॉड्यूल से हो सकता है।

Delhi Blast Update: दिल्ली में हुए लाल किला धमाके की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, सुरक्षा एजेंसियों को एक के बाद एक अहम सुराग मिल रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक और डॉक्टर को हिरासत में लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, हापुड़ के GS मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत डॉक्टर फारूक को जांच एजेंसियों ने हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार, फारूक मूल रूप से जम्मू-कश्मीर का रहने वाला है और पिछले एक साल से हापुड़ के कॉलेज परिसर में रह रहा था।

delhi blast update

दिल्ली धमाके में एक और संदिग्ध डॉक्टर हिरासत में लिया गया (चित्र साभार: PTI)

अल-फलाह यूनिवर्सिटी से की है पढ़ाई

डॉक्टर फारूक ने फरीदाबाद स्थित अल फलाह यूनिवर्सिटी से MBBS और एमडी MD की पढ़ाई पूरी की है। गौरतलब है कि दिल्ली ब्लास्ट के बाद हरियाणा की अल-फलाह यूनिवर्सिटी और मेडिकल कॉलेज चर्चा में है, क्योंकि जांच में जिन आरोपियों के नाम सामने आए हैं, वे फरीदाबाद स्थित अल-फलाह मेडिकल कॉलेज से जुड़े हुए थे और वहीं कार्यरत थे। जांच एजेंसियों को शक है कि डॉक्टर फारूक का संबंध किसी आतंकी मॉड्यूल से हो सकता है। फिलहाल एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसका लाल किला धमाके या किसी अन्य संदिग्ध नेटवर्क से कोई संबंध तो नहीं है।

End of Feed