दिल्ली धमाका केस में एक और डॉक्टर हिरासत में; परवेज की निशानदेही पर कानपुर से पकड़ा गया आरिफ

10 नवंबर को दिल्ली के लाल किले में हुए विस्फोट मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। इसी सिलसिले में जांच एजेंसियों ने एक और डॉक्टर को हिरासत में लिया है। उत्तर प्रदेश एटीएस ने कानपुर से डॉक्टर आरिफ को पकड़ा है।

Delhi Blast Case Update: दिल्ली में 10 नवंबर को हुए लाल किले विस्फोट मामले में जांच एजेंसियों की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी मामले में एक और डॉक्टर अब जांच एजेंसियों के हिरासत में है। उत्तर प्रदेश ATS ने देर रात कानपुर से डॉक्टर आरिफ को हिरासत में लिया है। यह गिरफ्तारी डॉ. परवेज अंसारी की निशानदेही पर की गई है, जिसे पहले ही इस केस में गिरफ्तार किया जा चुका है।

delhi blast case news in hindi

दिल्ली धमाका मामले में कानपुर से एक और डॉक्टर हिरासत में (तस्वीर साभार: PTI)

कानपुर से भागने की फिराक में था आरिफ

ATS सूत्रों के मुताबिक, मोहम्मद आरिफ कानपुर से फरार होने की तैयारी में था लेकिन उससे पहले छापेमारी कर उसे पकड़ा गया। फिलहाल उसे लखनऊ लाकर पूछताछ की जा रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि धमाके के अगले दिन वह कुछ ऐसे लोगों के संपर्क में था, जो डॉ. शाहीन शाहिद और डॉ. परवेज अंसारी से लगातार जुड़े हुए थे। इन्हीं कॉल रिकॉर्ड्स और डिजिटल ट्रेल से ATS को आरिफ तक पहुंचने में मदद मिली।

End of Feed