Arnab के बाद एक और चक्रवाती तूफान दे रहा दस्तक, आंध्र तट की ओर बढ़ रहा Murasu, क्या मचाएगा तबाही?

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के पर विकसित हो रहा यह मौसमी सिस्टम तीव्र होकर चक्रवात का रूप ले रहा है। अनुमान है कि यह 3 नवंबर के आसपास दक्षिण आंध्र प्रदेश और यनम के तटों के पास पहुंचेगा....

Cyclone Murasu: महज कुछ दिन पहले ही चक्रवात 'अर्नब' (Cyclone Arnab) की तबाही का सामना करने वाले आंध्र प्रदेश पर एक बार फिर गंभीर चक्रवाती तूफान का खतरा मंडराने लगा है। बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव जल्द ही एक चक्रवाती तूफान में तब्दील होने वाला है, जिसे 'मुरासु' (Cyclone Murasu) नाम दिया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, यह चक्रवात 3 नवंबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है। राज्य में एक बार फिर बैक-टू-बैक चक्रवात की आहट से प्रशासन और आम लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं।

cyclone Murasu

तूफान अर्नब के बाद अब मुरासु का खतरा

3 नवंबर को संभावित लैंडफॉल

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के पर विकसित हो रहा यह मौसमी सिस्टम तीव्र होकर चक्रवात का रूप ले रहा है। अनुमान है कि यह 3 नवंबर के आसपास दक्षिण आंध्र प्रदेश और यनम के तटों के पास पहुंचेगा और लैंडफॉल (तट से टकराने की प्रक्रिया) पूरा करेगा।

End of Feed