अन्ना हजारे की अब कैसी है तबीयत? आखिर क्यों कराया गया था अस्पताल में भर्ती, फडणवीस ने भी की मुलाकात

Anna Hazare Health Condition: सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की तबीयत को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। उनके सहयोगी ने बताया कि अन्ना हजारे का क्रिएटिनिन लेवल बेहतर हुआ है।

Anna Hazare Health Condition: सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की तबीयत अब कैसी है? हर कोई यह जानना चाहता है। इस बीच, उनकी सेहत को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अन्ना हजारे की सेहत में अब सुधार हो रहा है। किडनी में संक्रमण के चलते मुंबई के अस्पताल में भर्ती 89 वर्षीय अन्ना हजारे के क्रिएटिनिन लेवल में भी सुधार आया है। उनके करीबी सहयोगी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Anna Hazare

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे (फाइल फोटो)

सहयोगी के मुताबिक, अन्ना हजारे की हालत में लगातार सुधार हो रहा है और उन्हें अगले दो से तीन दिनों में अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है। अन्ना हजारे को सोमवार रात दक्षिण मुंबई स्थित बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले, उनकी खून की जांच में किडनी में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। संक्रमण के इलाज के लिए उन्हें उनके पैतृक गांव रालेगण सिद्धि से मुंबई लाया गया था। इससे पहले उनका स्थानीय चिकित्सा केंद्र में इलाज चल रहा था।

End of Feed