अंकिता भंडारी हत्याकांड: दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे भाजपा नेता दुष्यंत गौतम, साजिश का लगाया आरोप

Ankita Bhandari Murder Case: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम ने अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े आरोपों को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने अभिनेत्री उर्मिला सनावर, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी सहित 11 पक्षों को प्रतिवादी बनाया है।

Ankita Bhandari Murder Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े विवादों के बीच भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम ने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है। उन्होंने इस मामले में एक विस्तृत याचिका दायर करते हुए 11 लोगों और संस्थाओं को प्रतिवादी बनाया है। करीब 250 पन्नों की इस याचिका में अभिनेत्री उर्मिला सनावर, पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौड़, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी सहित कई नाम शामिल हैं। दुष्यंत गौतम ने कोर्ट से मामले की शीघ्र सुनवाई की मांग की है।

dushyant gautam

भाजपा नेता दुष्यंत गौतम (फाइल फोटो- DushyanttKumarGautam)

सुनियोजित राजनीतिक साजिश- दुष्यंत गौतम

याचिका में दुष्यंत गौतम ने दावा किया है कि उनके खिलाफ लगाए जा रहे आरोप एक सुनियोजित राजनीतिक साजिश का हिस्सा हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दलों और व्यक्तियों ने फर्जी और मनगढ़ंत ऑडियो-वीडियो क्लिप तैयार कर सोशल मीडिया पर वायरल कीं, ताकि उनकी, भाजपा और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की छवि को नुकसान पहुंचाया जा सके। गौतम का कहना है कि इन क्लिप्स को अंकिता भंडारी हत्याकांड से जोड़कर उन्हें झूठे तौर पर फंसाने की कोशिश की जा रही है, जबकि इनका मामले से कोई संबंध नहीं है।

End of Feed