Ankita Bhandari Murder Case: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को अचानक इंडिया गेट पर धरना दे रहे अंकिता भंडारी के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रहीं।
अंकिता भंडारी के परिजनों से मिलने इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी
'दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति का विरोध'
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर उनके माता-पिता इंडिया गेट पर धरना दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ने अंकिता भंडारी के परिजनों को समझा-बुझाकर वहां से हटाने की कोशिश भी की, लेकिन परिजन न्याय की मांग को लेकर अड़े हुए हैं।
कांग्रेस ने 'एक्स' पर अंकिता भंडारी के परिजनों से मिलते हुए राहुल गांधी का वीडियो शेयर किया। कांग्रेस ने कहा, ''राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने अंकिता भंडारी के परिवार से इंडिया गेट पर मुलाकात की। साल 2022 में अंकिता भंडारी की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व उत्तराखंड प्रभारी रहे दुष्यंत गौतम पर आरोप लगे थे।
पार्टी का कहना है कि आरोप था कि अंकिता पर दुष्यंत गौतम को सर्विस देने का दबाव बनाया गया था। जब अंकिता ने मना किया तो उसकी हत्या कर दी गई। जिस दुष्यंत गौतम पर आरोप लगे, नरेंद्र मोदी ने उसे इनाम देते हुए सिक्किम का राज्यपाल बना दिया है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: इधर राहुल गांधी अचानक इंडिया गेट गए, उधर कांग्रेस सांसदों के पास पहुंचा वेणुगोपाल का मैंसेज, जानें क्या कहा
कांग्रेस ने कहा कि देश की बच्चियां और महिलाएं देख रही हैं कि कैसे नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार दुष्यंत गौतम को बचा रही है। अंकिता भंडारी को न्याय देने के बजाए पूरी BJP सरकार पीड़ित परिवार की आवाज दबाने पर तुली है।
पिता वीरेंद्र का छलका दर्द
समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र सिंह ने कहा, ''दुष्यंत कुमार को सलाखों के पीछे होना चाहिए। मैं माननीय राष्ट्रपति से आग्रह करता हूं कि सीबीआई जांच पूरी होने तक दुष्यंत कुमार को राज्यपाल नियुक्त न किया जाए।''
