अंजू नहीं कर सकती दूसरी शादी, अभी तक नहीं लिया मुझसे तलाक...पति ने लगाई गुहार

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jul 28, 2023, 10:45 AM IST

अंजू के पति अरविंद कहा कि उनकी बेटी ने अंजू को अपनी मां मानने से इनकार कर दिया है और ऐसे में उनके लिए अंजू के साथ समझौता करना मुश्किल होगा।

Anju in Pakistan: पाकिस्तान जाकर शादी करने वाली भारतीय महिला अंजू के पति ने कहा है कि उनका अभी तक तलाक नहीं हुआ है और इसलिए अंजू सीमा पार के व्यक्ति से शादी नहीं कर सकती हैं। अंजू के पति अरविंद कुमार ने अलवर में संवाददाताओं से कहा कि अंजू ने कहा है कि उसने तीन साल पहले दिल्ली में तलाक के कागजात जमा किए थे, लेकिन मुझे अभी तक अदालत से कोई समन या नोटिस नहीं मिला है। कागजों पर वह अभी भी मेरी पत्नी है। वह किसी और से शादी नहीं कर सकती। सरकार को मामले की जांच करानी चाहिए।

पति ने कहा, सरकार करे अंजू के पासपोर्ट की जांच

अरविंद कुमार ने गुरुवार को कहा कि सरकार को उसके पासपोर्ट और वीजा दस्तावेजों की भी जांच करनी चाहिए ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या उसने पाकिस्तान की यात्रा के लिए फर्जी दस्तावेजों और हस्ताक्षरों का इस्तेमाल किया था। उन्होंने कहा कि उसने मुझे वीजा प्रक्रिया पूरी करने के बारे में नहीं बताया। उन्होंने कहा कि वह उसके भारत लौटने के बाद मामले में केस दर्ज कराएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी ने अंजू को अपनी मां मानने से इनकार कर दिया है और ऐसे में उनके लिए उसके साथ समझौता करना मुश्किल होगा।

End of Feed