चक्रवात ‘अर्नब’ की आहट से आंध्र प्रदेश अलर्ट, 4711 गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित पहुंचाने की तैयारी, 15 NDRF टीमें तैनात

चक्रवात के प्रभाव से आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार, 27 अक्टूबर को सुबह 8:30 बजे से 11 बजे के बीच श्रीकाकुलम जिले के पलासा और मंदासा में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई।

Cyclone Arnab Alert: बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य हिस्से में सक्रिय चक्रवात ‘अर्नब’ आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, चक्रवात के 28 अक्टूबर की सुबह बापटला और विशाखापत्तनम के बीच, यनम के करीब तट पार करने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जबकि झोंकों की गति 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है।

cyclon Arnab

Cyclone Arnab पर जानें अपडेट

श्रीकाकुलम में बारिश, कई जिलों में तेज हवाओं का खतरा

End of Feed