शाबाश बिटिया! नाबालिग चाहती थी पढ़ना, माता-पिता करा रहे थे जबरदस्ती शादी; लड़की ने बुला ली पुलिस

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 5, 2023, 11:55 PM IST

सोमवार को आंध्र प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा साझा प्रेस नोट में कहा गया है कि लड़की ने कहा कि वह पढ़ाई जारी रखना चाहती है और शादी नहीं करना चाहती। इसलिए उसने महिला पुलिस हेल्पलाइन दिशा एसओएस पर फोन किया और रोने लगी।

आंध्र प्रदेश में एक लड़की पढ़ लिख कर कुछ बनना चाहती थी, लेकिन घर वाले उसकी शादी करने पर अड़े थे । घर वालों के अपनी जिद पर अड़े रहने के कारण आखिरकार लड़की ने शादी से तीन दिन पहले महिला पुलिस हेल्पलाइन दिशा को फोन किया और अपनी शादी रुकवा दी। लड़की इलुरु जिले के कमवरापुकोटा के वेंकटरपुरम की रहने वाली है और उसके माता-पिता ने आठ जून (बृहस्पतिवार) को उसकी शादी तय की थी।

minor marriage

पुलिस को फोन कर नाबालिग ने अपना विवाह रुकवाया (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

पुलिस ने क्या कहा

सोमवार को पुलिस विभाग द्वारा साझा प्रेस नोट में कहा गया है कि लड़की ने कहा कि वह पढ़ाई जारी रखना चाहती है और शादी नहीं करना चाहती। इसलिए उसने महिला पुलिस हेल्पलाइन दिशा एसओएस पर फोन किया और रोने लगी। फोन पर बात करने के कुछ ही मिनट बाद तलिकड़ापुली से पुलिस लड़की के घर पहुंच गई।लड़की ने शिकायत की कि उसके परिजन ने उसकी इच्छा के विरुद्ध उसकी शादी तय कर दी है।

End of Feed