अमरावती बनी आंध्र प्रदेश की राजधानी, सीएम चंद्रबाबू नायडू ने किया ऐलान

आंध्र प्रदेश की स्थायी राजधानी अब अमरावती घोषित कर दी गई है, जिसे मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया।

Andhra Pradesh Capital: आंध्र प्रदेश की स्थायी राजधानी अब अमरावती घोषित कर दी गई है। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने इस घोषणा की जानकारी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की। मुख्यमंत्री नायडू ने इस फैसले की अधिसूचना X (पूर्व में ट्विटर) पर साझा करते हुए लिखा कि आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती होगी। गौरतलब है कि हाल ही में संसद के बजट सत्र के दौरान आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2026 दोनों सदनों में बहुमत से पारित किया गया था।

​Andhra Pradesh Declares Amaravati as Its Capital​ (Photo: ANI/PTI)

आंध्र प्रदेश ने अमरावती को अपनी राजधानी घोषित किया (फोटो: ANI/PTI)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी को किया धन्यवाद

मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2026 को मंजूरी देने के लिए धन्यवाद दिया है। यह विधेयक अमरावती को राज्य की राजधानी के रूप में मान्यता देता है। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद यह अधिनियम भारत के राजपत्र में प्रकाशित हुआ। मुख्यमंत्री ने दक्षिणी राज्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और 'अमरावती विधेयक' का समर्थन करने के लिए सभी सांसदों को दिए गए मार्गदर्शन के लिए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धन्यवाद दिया।

End of Feed