आंध्र प्रदेश में बड़ा गेम प्लान, कांग्रेस में शामिल होंगी CM जगन रेड्डी की बहन वाईएस शर्मिला!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 2, 2024, 03:18 PM IST

YS Sharmila to Join Congress: वाईएस शर्मिला के साथ कांग्रेस की बड़ी डील हुई है। पार्टी में शामिल होने के बाद शर्मिला को लोकसभा चुनाव के साथ-साथ आंध्र प्रदेश में बड़ी भूमिका मिल सकती है। वह अगले सप्ताह कांग्रेस का दामन थाम सकती हैं।

YS Sharmila to Join Congress: तेलंगाना में चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश की तैयारी में जुट गई है। पार्टी यहां अपनी खोई हुई जमीन वापस पाने को बेताब दिख रही है। इसी के मद्देनजर आंध प्रदेश में बड़ा घटनाक्रम होने जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, राज्य के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की बहन व वाईएसआर तेलंगाना पार्टी की संस्थापक वाईएस शर्मिला अगले सप्ताह तक कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं।

YS Sharmila

वाईएस शर्मिला

अगर ऐसा होता है तो यह जगन मोहन रेड्डी के लिए बड़ा झटका होगा, क्योंकि जगन रेड्डी ने 2012 में कांग्रेस से अगल होकर वाईएससीआरपी का गठन किया गया था। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव व आगामी विधानसभा चुनाव में भी राज्य के सियासी समीकरण बदल सकते हैं। कांग्रेस पार्टी आने वाले चुनाव में जगन मोहन रेड्डी के मुकाबले वाईएस शर्मिला को आगे कर सकती है, जिसका सीधा नुकसान वाईएससीआरपी को होगा।

End of Feed