राहुल ने जो भारत जोड़ो यात्रा की दुकान खोली थी, उसमें शामिल थे अराजक लोग, IEC 2024 में फडणवीस की खरी-खरी बातें

राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए फडणवीस ने कहा, चुनाव से पहले जो नैरेटिव तैयार हुआ था, वो किसी पार्टी ने तैयार नहीं किया था। ये श्रीमान राहुल गांधी ने जो भारत जोड़ो यात्रा की दुकान खोली थी, इसमें शामिल लोग अराजक थे।

Devendra Fadnavis at IEC 2024: टाइम्स नेटवर्क के इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव के मंच पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी पहुंचे और राज्य में हालिया चुनाव और यहां की सियासत को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और एमवीए गठबंधन को भी निशाने पर लिया। विधानसभा चुनाव में जीत को लेकर फडणवीस ने कहा कि हमें छप्पर फाड़ कर बहुमत मिलेगा ऐसा कभी लगा नहीं था। मैं ऐसा नहीं कहूंगा कि हमें 132 सीटें मिलने की उम्मीद थी, ऐसा नहीं कहूगा, हमें उम्मीद से अधिक मिला।

Fadnavis at Times IEC 2024

देवेंद्र फडणवीस

जीत के क्या कारण रहे?

जीत के क्या कारण रहे, इस सवाल पर फडणवीस ने कहा कि दो चीजें अहम रहीं। हमने लगातार महाराष्ट्र में अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन किन्हीं कारणों से लोसभा में प्रदर्शन ठीक नहीं रहा। हमारे स्तर पर आकलन हुआ, हमने अपने आप को डांट लिया, शायद हम ओवर कॉन्फिडेंट थे, हम फेक नैरेटिव को रोकने की व्यवस्था नहीं कर पाए। जब हमारा वोट खिसका तो लगा कि हमारी गलती है, हमने इसे नहीं रोका। हम 8 दिन तक दुखी रहे और 9वें दिन काम शुरू कर दिया। लाड़की बहन जैसी योजनाएं क्‍या महाराष्‍ट्र के इकोनॉमी पर असर नहीं करेंगी? इस सवाल का भी महाराष्‍ट्र के सीएम ने जवाब दिया।

राहुल गांधी पर निशाना

राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए फडणवीस ने कहा, चुनाव से पहले जो नैरेटिव तैयार हुआ था, वो किसी पार्टी ने तैयार नहीं किया था। ये श्रीमान राहुल गांधी ने जो भारत जोड़ो यात्रा की दुकान खोली थी, इसमें शामिल लोग अराजक थे। चुनाव कमीशन ठीक नहीं, कोर्ट ठीक नहीं, सीएजी ठीक नहीं, लोगों के मन में इस तरह के नैरेटिव तैयार करने की कोशिश की गई। फैलाया गया कि ये आरक्षण खत्म करने वाले हैं, ये नैरेटिव चल गया। इसे खत्म करने की ताकत किसी में नहीं है, न कांग्रेस में न भाजपा में।

End of Feed