Earthquake in Ladakh: लेह लद्दाख में सुबह-सुबह कांपी धरती, रिक्टेर स्केल पर 4.5 तीव्रता का भूकंप

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 26, 2023, 07:20 AM IST

Earthquake in Ladakh: लेह-लद्दाख में मंगलवार तड़के आए भूकंप के झटकों ने लोगों की गहरी नींद से जगा दिया। भारतीय भूगर्भ विज्ञान के मुताबिक यहां सुबह करीब 4.33 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए।

Earthquake in Ladakh: लेह-लद्दाख में मंगलवार तड़के आए भूकंप के झटकों ने लोगों की गहरी नींद से जगा दिया। भारतीय भूगर्भ विज्ञान के मुताबिक यहां सुबह करीब 4.33 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.5 थी। झटके महसूस होने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। शुरुआती रिपोर्टों में अभी किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। लोग डरे हुए थे और काफी समय तक बाहर इंतजार करने के बाद दोबारा वे अपने घरों में दाखिल हुए।

Leh, Ladakh earthquake

मंगलवार तड़के आया भूकंप।

कारिगल में गत सोमवार को लगे झटके

इससे पहले गत सोमवार को भी लद्दाख में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके दोपहर तीन बजकर 48 मिनट पर कारगिल जिले में महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.5 थी। यहां एक-एक कर चार बार धरती हिली।

End of Feed