अमृतपाल सिंह के नेपाल में छिपे होने की आशंका, भारत ने पड़ोसी देश से भागने से रोकने को कहा

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 27, 2023, 06:01 PM IST

पंजाब में अमृतपाल ने पुलिस को चकमा दे दिया था और पंजाब के जालंधर जिले में काफिले को रोके जाने पर पुलिस के जाल से बच निकला था।

भगोड़े कट्टरपंथी और खालिस्तानी अलगाववादी अमृतपाल सिंह के नेपाल भाग जाने की आशंका है। पुलिस दो हफ्तों से कई राज्यों में उसकी तलाश में जुटी हुई है। अमृतपाल के नेपाल भाग जाने की आशंका को देखते हुए भारत ने नेपाल सरकार से अनुरोध किया है कि अमृतपाल को किसी तीसरे देश में भाग जाने की अनुमति नहीं दी जाए। अगर वह भारतीय पासपोर्ट या किसी अन्य नकली पासपोर्ट का इस्तेमाल करके भागने की कोशिश करता है, तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाए।

Amritpal-Singh

अमृतपाल सिंह फिलहाल नेपाल में छिपा हुआ है

काठमांडू पोस्ट अखबार ने खबर दी है कि काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने शनिवार को कांसुलर सर्विसेज विभाग को भेजे पत्र में सरकारी एजेंसियों से कहा है कि अगर अमृतपाल सिंह नेपाल से भागने की कोशिश करता है तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाए। इस पत्र के मुताबिक, अमृतपाल सिंह फिलहाल नेपाल में छिपा हुआ है।

End of Feed