गिरफ्तार हो चुका है अमृतपाल! अब एनकाउंटर की बारी, 'वारिस पंजाब दे' का बड़ा दावा

  • Written by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Mar 20, 2023, 08:02 AM IST

वारिस पंजाब दे के कानूनी सहालकार इमान सिंह खारा ने हाईकोर्ट में एक रिट याचिका दायर की है। उन्होंने दावा किया है कि पुलिस ने अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने के बाद 24 घंटे के अंदर उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश नहीं किया है।

Amritpal Singh Arrested: अमृतपाल सिंह के मामले में 'वारिस पंजाब दे' की ओर से अब तक का सबसे बड़ा दावा किया गया है। संगठन के कानूनी सलाहकार इमान सिंह खारा ने दावा किया है कि शाहकोट पुलिस ने अमृतपाल को गिरफ्तार कर लिया है और उनके फर्जी एनकाउंटर की साजिश रची जा रही है।

Amritpal-Singh (1)

अमृतपाल सिंह

खारा की ओर यह दावा तब किया गया है, जब पंजाब पुलिस लगातार कह रही है कि अमृतपाल अभी भी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने उसे भगोड़ा भी घोषित कर दिया है।

End of Feed