अमरावती अस्पताल में भीषण आग, एक दिन के बेटे की तलाश दुखद अंत में हुई तब्दील, बिलखता रह गया पिता

तड़के लगभग 3:30 बजे स्वप्निल अस्पताल के गेट पर अपने एक दोस्त के साथ खड़े थे। तभी अचानक एक महिला के चिल्लाने की आवाज आई और अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

Amravati hospital fire: महाराष्ट्र के अमरावती स्थित जिला महिला अस्पताल के नवजात गहन चिकित्सा इकाई (NICU) में सोमवार तड़के अचानक भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में वेंटिलेटर पर मौजूद तीन नवजात शिशुओं की जलकर और दम घुटने से मौत हो गई। अपनों को खोने के इस खौफनाक मंजर के बीच पुलगांव निवासी स्वप्निल बार्गे का दर्द सामने आया है, जो कुछ घंटे पहले ही पिता बनने की खुशियां मना रहे थे।

Hospital amravati fire

अमरावती अस्पताल में आग (Photo: Times Network)

खुशी के पल और तड़के की त्रासदी

स्वप्निल की पत्नी ने रविवार को एक अन्य अस्पताल में समय से पहले और कम वजन वाले बच्चे को जन्म दिया था। बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला महिला अस्पताल के NICU में भर्ती कराया गया था। पहली बार पिता बनने की खुशी में स्वप्निल इतने उत्साहित थे कि उन्होंने फोन करके अपने पूरे परिवार को यह खुशखबरी दी। वे इतने खुश थे कि रात 3 बजे तक सो भी नहीं पाए थे।

End of Feed