घुसपैठ पर आर-पार की तैयारी, 9 जुलाई की हाई-लेवल बैठक में तय होगी देशव्यापी कार्रवाई की रणनीति

देश में अवैध घुसपैठ पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में केंद्र सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 जुलाई को सभी राज्यों के डीजीपी और प्रमुख सुरक्षा एजेंसियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, जिसमें घुसपैठियों की पहचान से लेकर उन्हें संरक्षण देने वाले नेटवर्क पर कार्रवाई की रणनीति पर मंथन होगा।

Amit Shah Illegal Infiltration Meeting: देश को नक्सलवाद से मुक्त कराने के अभियान के बाद अब केंद्र सरकार का अगला बड़ा फोकस अवैध घुसपैठ पर है। इसी दिशा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 9 जुलाई को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस महानिदेशकों (DGP) तथा देश की प्रमुख सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों के प्रमुखों की एक अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में अवैध घुसपैठियों की पहचान, उनकी वापसी की प्रक्रिया को तेज करने और उन्हें संरक्षण देने वाले पूरे नेटवर्क के खिलाफ समन्वित कार्रवाई की रणनीति तैयार किए जाने की संभावना है।

Union Home Minister Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फाइल फोटो- PTI)

अवैध घुसपैठ के खिलाफ एक समान और प्रभावी रणनीति

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB), रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW), राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA), सीमा सुरक्षा बल (BSF), सशस्त्र सीमा बल (SSB) समेत अन्य केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। बैठक का उद्देश्य पूरे देश में अवैध घुसपैठ के खिलाफ एक समान और प्रभावी रणनीति तैयार करना है, ताकि अलग-अलग राज्यों में चल रही कार्रवाई को एक साझा राष्ट्रीय अभियान का स्वरूप दिया जा सके।

End of Feed