आज से दो दिन के बंगाल मिशन पर गृह मंत्री शाह, संगठन-कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव पर करेंगे मंथन

यह एक महीने में शाह का राज्य का दूसरा दौरा होगा। इससे पहले, उन्होंने पिछले साल 30-31 दिसंबर को पार्टी संगठन से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों और सार्वजनिक आयोजनों में हिस्सा लेने के लिए कोलकाता का दौरा किया था। भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के एक नेता ने बताया कि शाह शुक्रवार रात कोलकाता पहुंचेंगे और शनिवार को पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

Amit Shah Bengal Visit: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का दो दिवसीय पश्चिम बंगाल का दौरा गुरुवार से शुरू हो रहा है। 30 जनवरी को वह पश्चिम बंगाल पहुंचेंगे। वह इस सप्ताहांत बैरकपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन को संबोधित करेंगे और सिलीगुड़ी में एक सरकारी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। शाह का राज्य का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल में इस साल अप्रैल-मई में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले तैयारियां तेज कर दी हैं।

amit shah

बंगाल दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह।

एक महीने में शाह का यह दूसरा दौरा

यह एक महीने में शाह का राज्य का दूसरा दौरा होगा। इससे पहले, उन्होंने पिछले साल 30-31 दिसंबर को पार्टी संगठन से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों और सार्वजनिक आयोजनों में हिस्सा लेने के लिए कोलकाता का दौरा किया था। भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के एक नेता ने बताया, ‘शाह शुक्रवार रात कोलकाता पहुंचेंगे और शनिवार को पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सबसे पहले, वह बैरकपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक में हिस्सा लेंगे और फिर उत्तर बंगाल के लिए उड़ान भरेंगे, जहां उन्हें भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के एक कार्यक्रम में शामिल होना है।’

End of Feed