मिशन तेलंगाना पर शाह, खम्मम में किसानों के मुद्दों को जोर-शोर से उठाएंगे गृह मंत्री

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 25, 2023, 02:47 PM IST

Amit Shah Khammam rally : तेलंगाना में विधानसभा चुनावों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपने मिशन में जुट गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को खम्मम जिले में किसानों की एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली में शाह किसानों के हित में केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदमों एवं योजनाओं की जानकारी देंगे।

Amit Shah Khammam rally : तेलंगाना में विधानसभा चुनावों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपने मिशन में जुट गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को खम्मम जिले में किसानों की एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली में शाह किसानों के हित में केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदमों एवं योजनाओं की जानकारी देंगे। वह किसानों के मुद्दे पर केसीआर सरकार को निशाने पर ले सकते हैं। तेलंगाना भाजपा के अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने शुक्रवार को बताया कि रविवार को खम्मम में केंद्रीय गृह मंत्री शाह की एक बड़ी रैली होगी। इस रैली में वह किसानों से जुड़े सभी मुद्दों को उठाएंगे।

Amit Shah

रविवार को खम्मम जिले िमें किसानों की रैली को संबोधित करेंगे अमित शाह।

पिछले नौ सालों में किसानों की अनदेखी हुई

केंद्रीय मंत्री रेड्डी ने कहा कि सीएम केसीआर एवं बीआरएस सरकार के शासन के दौरान पिछले नौ सालों में किसानों की अनदेखी हुई है। बारिश एवं प्राकृतिक आपदाओं के चलते राज्य के किसानों का भारी नुकसान हुआ है। तेलंगाना में किसानों का ऋण माफ नहीं हुआ है। किसानों की इन सभी समस्याओं के बारे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रैली करने जा रहे हैं।

End of Feed