'नक्सल मुक्त हुआ बस्तर, बंदूकों का युग समाप्त', छत्तीसगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए अमित शाह ने क्या-क्या कहा?

  • Agency by: Agency
  • Updated May 19, 2026, 04:32 PM IST

अमित शाह ने जगदलपुर में केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए दावा किया कि बस्तर अब नक्सलवाद से मुक्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि 31 मार्च 2026 से पहले ही सुरक्षा बलों के प्रयासों से नक्सलवाद का पूर्ण उन्मूलन कर लिया गया। उन्होंने इस सफलता का श्रेय केंद्र सरकार और राज्य में भाजपा सरकार (मुख्यमंत्री विष्णु देव साय) के सहयोग को दिया, जबकि पिछली कांग्रेस सरकार पर नक्सल विरोधी अभियान में सहयोग न करने का आरोप लगाया। अमित शाह ने यह भी कहा कि बस्तर में अब भय का माहौल खत्म हो गया है और विकास व विश्वास का नया वातावरण बना है।

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद की उच्च-स्तरीय बैठक हुई। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने इस बैठक की अध्यक्षता किया। अमित शाह ने कहा मित्रों आप सभी का गृह मंत्रालय की इस प्रेस वार्ता में स्वागत है। मैं 31 मार्च 2026 के बाद पहली बार बस्तर में आया हूं। यहां मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26 वी बैठक थी। और कल से मैं यहां पर हूं। बस्तर की जनता में उत्साह विश्वास और भविष्य के प्रति आश्वस्तता का वातावरण सरवर दूर नजर आता है।

amit shah (8)

अमित शाह ने केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता की। BJP X handle

बस्तर नक्सल मुक्त हो गया: अमित शाह

अमित शाह ने कहा,"भय का माहौल बंदूकों के साय में जीवन जीने का ओठार आज समाप्त होकर एक मुक्त सांस पूरा बस्तर ले रहा है। हम सबके लिए ये बड़ा आनंद का विषय है कि बस्तर नक्सल मुक्त हो गया है। मित्रों इसमें कुछ तिथियों का बहुत बड़ा महत्व है।"

End of Feed