राजनीति में येदियुरप्पा के 50 साल पूरे, 'अभिमानोत्सव' कार्यक्रम में अमित शाह ने पूर्व CM की जमकर की तारीफ

कर्नाटक के चित्रदुर्ग में पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की 50 साल की राजनीतिक यात्रा पूरी होने पर ‘अभिमानोत्सव’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर अमित शाह भी मौजूद रहे। अमित शाह ने अपने संबोधन में येदियुरप्पा को एक वरिष्ठ नेता और किसान हितैषी बताते हुए कहा कि उन्होंने दक्षिण भारत में बीजेपी की मजबूत नींव रखी और यह साबित किया कि पार्टी यहां भी सत्ता में आ सकती है। उन्होंने युवाओं को येदियुरप्पा के जीवन और संघर्षों से सीख लेने की सलाह दी।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की राजनीतिक यात्रा के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शनिवार को चित्रदुर्ग में अभिमानोत्सव नामक एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हुए। जनता को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, "बंगाल में हमारी विचारधारा का इतना प्रचंड विजय हुआ है। आज मैं भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से भाजपा के वरिष्ठ नेता और देश के प्रस्थापित किसान नेता बी.एस. येदियुरप्पा का सम्मान करने यहां आया हूं।"

amit shah

बीएस येदियुरप्पा की 50 साल की राजनीतिक यात्रा पूरी होने पर ‘अभिमानोत्सव’ कार्यक्रम में शामिल हुए अमित शाह।

अमित शाह ने आगे कहा कि जो लोग कहते थे कि दक्षिण भारत में बीजेपी कभी सरकार नहीं बना सकती, उन्हें बीएस येदियुरप्पा ने गलत साबित कर दिया। उन्होंने आगे कहा कि येदियुरप्पा ने अपना पूरा जीवन आम जनता की सेवा में समर्पित कर दिया। मैं राजनीति में आने की इच्छा रखने वाले युवाओं को सलाह देना चाहूंगा कि वे उनके जीवन का अध्ययन करें और उनके संघर्षों से सीखें। शायद दक्षिण भारत में येदियुरप्पा के बराबर चुनौतियों का सामना करने वाला कोई दूसरा नेता नहीं है।

End of Feed