'मिशन बंगाल' पर अमित शाह, कोलकाता पहुंचते ही होटल में बड़े नेताओं के साथ की बैठक, आज बैरकपुर भी जाएंगे

वरिष्ठ नेता ने बताया कि लगभग एक घंटे तक चली इस बैठक में भूपेंद्र यादव, सुनील बंसल, बिप्लब देव, समिक भट्टाचार्य, सुकांत मजूमदार और शुभेंदु अधिकारी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। उन्होंने बताया, 'यह एक अनौपचारिक बैठक थी, जो अमित जी के न्यू टाउन इलाके स्थित होटल पहुंचने पर हुई।

Amit Shah Bengal Visit: केंद्रीय गृहमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अमित शाह पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे के लिए शुक्रवार रात कोलकाता पहुंचे। उन्होंने शहर के एक होटल में भाजपा कोर कमेटी के सदस्यों के साथ एक अनौपचारिक बैठक की। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि शाह ने कोर कमेटी के सदस्यों के साथ एक अनौपचारिक बैठक की, जिसमें पश्चिम बंगाल की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और पार्टी की ओर से चुनाव प्रचार के दौरान उठाए जाने वाले मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

amit shah

पश्चिम बंगाल में इसी साल होने हैं विधानसभा चुनाव।

होटल में भाजपा नेताओं के साथ की बैठक

वरिष्ठ नेता ने बताया कि लगभग एक घंटे तक चली इस बैठक में भूपेंद्र यादव, सुनील बंसल, बिप्लब देव, समिक भट्टाचार्य, सुकांत मजूमदार और शुभेंदु अधिकारी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। उन्होंने बताया, 'यह एक अनौपचारिक बैठक थी, जो अमित जी के न्यू टाउन इलाके स्थित होटल पहुंचने पर हुई। इसमें जाहिर तौर पर बंगाल की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा हुई, क्योंकि अमित जी ने लोगों की राय पूछी।'

End of Feed