कांग्रेस ने नक्सलवाद को बढ़ावा दिया... अमित शाह ने राहुल को करार दिया नक्सली, इंदिरा गांधी से मनमोहन सिंह तक को घेरा

गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में कांग्रेस पर नक्सलवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने इंदिरा कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में बस्तर अब नक्सल मुक्त होने की राह पर है ।

लोकसभा में सोमवार को देश की आंतरिक सुरक्षा पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि भारत अब नक्सलवाद के खात्मे की दहलीज पर खड़ा है। शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में नक्सलवाद को पनपने का मौका मिला और आदिवासियों को जानबूझकर विकास से दूर रखा गया। बता दें कि पिछले साल शाह ने घोषणा की थी कि देश से नक्सलवाद 31 मार्च 2026 तक समाप्त हो जाएगा और इसके खिलाफ एक बड़ा अभियान नक्सलियों पर चलाया गया।

lok sabha amit shah attack congress

लोकसभा में वामपंथ उग्रवाद पर बोलते गृहमंत्री अमित शाह (स्क्रीनग्रैब: Sansad TV)

अमित शाह का कांग्रेस पर प्रहार

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पिछले 75 वर्षों में से 60 साल तक कांग्रेस सत्ता में रही, लेकिन उसने कभी भी नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के आदिवासियों के कल्याण के लिए गंभीर कदम नहीं उठाए। उन्होंने सवाल किया कि इन दशकों में आदिवासियों तक पक्के घर, साफ पानी, राशन कार्ड और आधार कार्ड जैसी बुनियादी सुविधाएं क्यों नहीं पहुंचीं? शाह ने जोर देकर कहा कि नक्सलवाद केवल गरीबी के कारण नहीं फैला, बल्कि एक खास वामपंथी विचारधारा के कारण इसे बढ़ावा मिला।

End of Feed