GE ने HAL को सौंपा अपना चौथा F 404 इंजन, LCA मार्क 1A में लगेंगे ये Engine

अमेरिकी कंपनी GE एयरोस्पेस ने अपना चौथा एफ 404 आईएन 20 इंजन हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) को सौंप दिया है। यह आपूर्ति 20 सितंबर 2021 को मिले उसे ऑर्डर के तहत हुई है। जीई द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे ये इंजन लॉइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA) मार्क 1A (तेजस) में लगेंगे।

GE-F404-IN20 engine : अमेरिकी कंपनी GE एयरोस्पेस ने अपना चौथा एफ 404 आईएन 20 इंजन हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) को सौंप दिया है। यह आपूर्ति 20 सितंबर 2021 को मिले उसे ऑर्डर के तहत हुई है। जीई द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे ये इंजन लॉइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA) मार्क 1A (तेजस) में लगेंगे। इन लड़ाकू जहाजों को निकट भविष्य में भारतीय वायु सेना में शामिल किया जाएगाी। 2021 में हुए इस रक्षा करार के तहत जीई इस तरह के 99 इंजन HAL को आपूर्ति करेगी।

tejas

अमेरिकी कंपनी है जीई। तस्वीर-PTI

बीते 11 सितंबर को मिला तीसरा इंजन

लंबी देरी के बाद जीई ने अपने इंजन आपूर्ति में तेजी लाई है। बीते 11 सितंबर को, एचएएल (HAL) को एलसीए मार्क-1ए के लिए तीसरा जीई-404 इंजन प्राप्त हुआ। एचएएल ने एक बयान में कहा, 'एचएएल को एलसीए Mk1A के लिए तीसरा GE-404 इंजन प्राप्त हो गया है। एक और इंजन सितंबर 2025 के अंत तक डिलीवर किया जाना तय है। इंजन सप्लाई चेन में सुधार एलसीए Mk1A विमान की डिलीवरी का मार्ग प्रशस्त करेगा।'

End of Feed