Ramadan 2023: बिहार में दिखा चांद का अद्भुत नजारा, देखकर आप नहीं हटा पाएंगे नजर

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Mar 24, 2023, 09:24 PM IST

Ramadan 2023: रमजान के पहले दिन बिहार के आसमान में अद्भुत नजारा दिखा। इस मनमोहक दृश्य देकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए। आप भी इसे देखकर नजर नहीं हटा पाएंगे।

Ramadan 2023: मुसलमानों का पवित्र महीना रमजान शुरू हो गया है। आज (24 मार्च) रमजान का पहला रोजा रखा गया। रमजान में पूरे महीने मस्लिम समुदाय के लोग सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक रोजा रखते हैं। रमजान के पहले दिन को बिहार में चांद का अदभुत नजारा दिखा। चांद के नीचे चमकता हुआ तारा दिखा। बिहार के लोग शुक्रवार शाम को जब रमजान की शाम का चांद निहारने आसमान को ताकने लगे तो यह अद्भुत नजारा नजर आया। यह मनमोहक दृश्य देकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए।

moon wonderful sight

बिहार में दिखा चांद का अदभूत नजारा

बिहार में अद्भूत चांद

बिहार के लोगों ने चांद के इस अद्भुत नजारे को कैमरे में कैद किया। इस्लाम के अनुसार रमजान का महीना अल्लाह की इबादत का महीना कहा जाता है। इस महीने लोग प्रतिदिन रोजा रखते हैं। हर शाम चांद का दीदार कर रोजा तोड़ते हैं। यानी पूरे दिन उपवास के बाद शाम को अन्न जल ग्रहण करते हैं। इस दौरान चांद का यह अदभुत नजारा दिखा।

End of Feed