Amarnath Yatra 2023: फिर से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, खुश हुए बाबा बर्फानी के भक्त, दर्शनों को रामबन से आगे बढ़े

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jul 11, 2023, 09:29 PM IST

Amarnath Yatra Resumes: तीन दिन बाद फिर से अमरनाथ यात्रा शुरू हो गई है, इस खबर से बाबा बर्फानी के भक्तों में खुशी की लहर है।

Amarnath Yatra 2023 Update: अमरनाथ यात्रा को लेकर मंगलवार को अपडेट सामने आया बताया जा रहा है कि मूसलाधार बारिश के चलते जम्मू-श्रीनगर हाईवे के बंद होने के कारण अमरनाथ यात्रा को स्थगित किया गया था उसे फिर से शुरू कर दिया गया है। खराब मौसम के कारण जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद होने से यात्रियों की आवाजाही तीन दिनों तक रुकी रही थी जिससे श्रद्धालुओं को दिक्कतें आईं थीं वहीं अब अमरनाथ यात्री जोश के साथ बाबा बर्फानी के दर्शनों को रामबन से आगे बढ़ गए हैं।

गौर हो कि रामबन खंड पर मरम्मत कार्य को लेकर हाईवे बंद कर दिया गया था लगातार बारिश के कारण हाईवे कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसे मरम्मत के बाद खोल दिया गया है।

End of Feed