'अमा यहीं पैदा हुई, वह भारतीय है', गोकर्ण गुफा में मिली रूसी महिला के पूर्व पति ने मांगा बेटियों का संयुक्त संरक्षण

गोल्डस्टीन (38) ने बताया कि वह साल में लगभग छह महीने गोवा में रहते हैं। उन्होंने कहा कि वह पिछले कुछ वर्षों से कुटिना (40) से अलग रह रहे थे और कुछ महीने पहले वह बेटियों को लेकर गोवा छोड़कर चली गईं, तब से उनसे उनका संपर्क नहीं था। गोल्डस्टीन ने कहा, ‘मैं उन्हें गोकर्ण के एक समुद्र तट पर ढूंढने में कामयाब रहा, लेकिन कुटिना ने मुझे मेरे बच्चों के साथ रहने देने से मना कर दिया, क्योंकि मैं अब उसके साथ नहीं रहता।’

Russian woman cave saga : कर्नाटक के गोकर्ण में जंगल के बीच एक गुफा में कुछ दिन पहले अपनी दो बेटियों के साथ रहती हुई मिली रूसी महिला नीना कुटिना के पूर्व पति और इजरायली नागरिक ड्रोर गोल्डस्टीन ने बेटियों का संयुक्त संरक्षण देने की मांग करते हुए दावा किया है कि वह उनका पिता है। गोल्डस्टीन ने बुधवार को ‘पीटीआई वीडियो’ से बातचीत में कहा, ‘मैं बस हफ्ते में कुछ वक्त अपनी बेटियों से मिलना चाहता हूं और उनकी देखभाल भी करना चाहता हूं। मेरी चिंता यह है कि अगर वे अभी रूस चली गईं, तो उनसे संपर्क बनाए रखना मुश्किल हो जाएगा। इसलिए, मैं चाहता हूं कि वे भारत में ही रहें।’

Russia woman

पिछले दिनों गोकर्ण की गुफा में अपनी दो बेटियों के साथ मिली रूसी महिला। तस्वीर-ANI

गोल्डस्टीन ने बताया-वह छह महीने गोवा में रहते हैं

गोल्डस्टीन (38) ने बताया कि वह साल में लगभग छह महीने गोवा में रहते हैं। उन्होंने कहा कि वह पिछले कुछ वर्षों से कुटिना (40) से अलग रह रहे थे और कुछ महीने पहले वह बेटियों को लेकर गोवा छोड़कर चली गईं, तब से उनसे उनका संपर्क नहीं था। गोल्डस्टीन ने कहा, ‘मैं उन्हें गोकर्ण के एक समुद्र तट पर ढूंढने में कामयाब रहा, लेकिन कुटिना ने मुझे मेरे बच्चों के साथ रहने देने से मना कर दिया, क्योंकि मैं अब उसके साथ नहीं रहता।’ उन्होंने कहा कि उनकी मुलाकात कुटिना से 2017 के आसपास गोवा में हुई थी और वे अलग होने से पहले तक भारत और यूक्रेन के बीच यात्रा करते रहे थे।

End of Feed