SDM ज्योति मौर्या की बेवफाई का असर, पतियों में खौफ, 135 पत्नियों की पढ़ाई पर लगा ब्रेक!

यूपी की एसडीएम ज्योति मौर्या (SDM Jyoti Maurya) पर पति आलोक मौर्या ने बेवफाई का आरोप लगाया है। ये मामला सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। इसका असर यह हुआ कि जो पति अपनी पत्नियों को सरकारी नौकरी की तैयारी करवा रहे थे। उसकी पढ़ाई पर रोक लग गई है। आखिर पतियों को इतना डर क्यों सता रहा है।

एसडीएम ज्योति मौर्या (SDM Jyoti Maurya) और आलोक मौर्या की कहानी आपने सुनी होगी? यूपी की पीसीएस अधिकारी ज्योति पर पति आलोक मौर्या ने बेवफाई का आरोप लगाया। ये मामला सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है। इसे लेकर कई कहानियां भी सामने आ रही हैं। इसी से जुड़ा है बिहार के बक्सर का एक मामला। यहां एक पति ने इस खौफ के साथ अपनी बीवी को सरकारी नौकरी की तैयारी करानी बंद कर दी क्योंकि उसे ज्योति मौर्या वाला डर सता रहा था। क्या है पूरी खबर, और क्या है वायरल। यहां जानिए।

ये ज्योति मौर्या का साइड इफेक्ट है। जो बिहार के बक्सर तक जा पहुंचा है। BPSC की तैयारी कर रही खुशबू को पति ने आगे पढ़ाने से मना कर दिया तो पुलिस के पास पहुंच गई। गुहार लगा रही हैं कि पति को समझाइए, पढ़ाई का खर्च दिलवाइए। मैं ज्योति मौर्या की तरह नहीं बनूंगी। हालांकि पति पिंटू का दिल गवाही नहीं दे रहा है। वो पुलिस के सामने ही कह रहे हैं, बीवी की पढ़ाई कराने में सक्षम नहीं, इसलिए अब घर बिठाएंगे।

End of Feed