दिल्ली से बिलासपुर पहुंची फ्लाइट का लैंडिंग के दौरान फटा टायर, विमान में सवार थे 41 यात्री

Alliance Air Flight Tyre Burst: दिल्ली से बिलासपुर आ रही एलायंस एयर की एक फ्लाइट की बिलासपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान बायां टायर फट गया। विमान में 37 यात्री और 4 क्रू मेंबर्स सहित कुल 41 लोग सवार थे।

Bilaspur Airport

बिलासपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला (फाइल फोटो)

Alliance Air Flight Tyre Burst: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित हवाई अड्डे पर शुक्रवार की सुबह एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया। दिल्ली से बिलासपुर पहुंची एलायंस एयर की एक कमर्शियल फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान अचानक उसका टायर फट गया। इस घटना से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई, लेकिन पायलट की सूझबूझ से विमान नियंत्रित रहा और उसमें सवार सभी 41 लोग बाल-बाल बच गए।

पीटीआई भाषा से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 11 बजे की है जब एलायंस एयर की फ्लाइट (संख्या 9I613) दिल्ली से उड़ान भरकर बिलासपुर एयरपोर्ट पर लैंड कर रही थी। जैसे ही विमान के पहियों ने रनवे को छुआ, तभी उसके बाएं तरफ का टायर अचानक पंक्चर होकर फट गया। इस दौरान रनवे पर एक तेज झटका महसूस किया गया, जिससे प्लेन में बैठे यात्री सहम गए।

End of Feed