सभी मजदूर घर लौटने वाले हैं...,टनल में फंसे श्रमिकों का वीडियो सामने आने के बाद बोले एक्सपर्ट अर्नोल्ड डिक्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 21, 2023, 12:33 PM IST

Silkyara tunnel Collapse update: टनलिंग एक्सपर्ट अर्नोल्ड डिक्स ने कहा है कि हम श्रमिकों को को बचाने जा रहे हैं। बिना किसी को चोट पहुंचे 41 आदमी घर आने वाले हैं।

Silkyara tunnel Collapse update: उत्तरकाशी की सिल्क्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों के मामले में आज एक बड़ी खबर मिली। पहली बार मजदूरों का वीडियो सामने आया और अधिकारियों ने न केवल उनसे बातचीत की और सुरक्षित घर वापसी का भरोसा भी दिलाया। हिमालयन क्षेत्र में होने के कारण यह काफी मुश्किल भरा मिशन है, लेकिन मजदूरों तक 6 इंच का पाइप पहुंचने के बाद अधिकारियों के हौसलों को बल मिला है।

Tunnel expert Arnold Dix

टनल एक्सपर्ट अर्नोल्ड डिक्स

इन श्रमिकों की वापसी के प्रयास में जुटे टनलिंग एक्सपर्ट अर्नोल्ड डिक्स ने कहा है कि पिछले कुछ घंटों में हमें जो खबर मिली है, वह निश्चित रूप से शानदार है। सुरंग में फंसे मजदूरों के चेहरे देखना बहुत अच्छा रहा, हम उन्हें घर लाने जा रहे हैं।

End of Feed