कनिमोझी की अगुवाई में मास्को पहुंचा सर्वदलीय शिष्टमंडल, रूसी नेताओं से मुलाकात में PAK की होगी घेरेबंदी

कनिमोझी की अगुवाई वाला शिष्टमंडल रूसी नेताओं से मिलकर आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई और पहलगाम हमले के बाद 'ऑपरेशन सिंदूर' के बारे में उन्हें जानकारी देगा। रूस की अपनी यात्रा पूरी करने के बाद यह शिष्टमंडल स्लोवेनिया, ग्रीस, लातविया और स्पेन की यात्रा करेगा। मास्को पहुंचने पर कनिमोजी ने कहा कि रूस, भारत का रणनीतिक सहयोगी है।

All party delegation : द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) सांसद कनिमोझी की अगुवाई में सर्वदलीय शिष्टमंडल शुक्रवार रात रूस की राजधानी मास्को पहुंचा। यह शिष्टमंडल रूसी नेताओं से मिलकर आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई और पहलगाम हमले के बाद 'ऑपरेशन सिंदूर' के बारे में उन्हें जानकारी देगा। रूस की अपनी यात्रा पूरी करने के बाद यह शिष्टमंडल स्लोवेनिया, ग्रीस, लातविया और स्पेन की यात्रा करेगा। मास्को पहुंचने पर कनिमोजी ने कहा कि रूस, भारत का रणनीतिक सहयोगी है।

dmk

मास्को में सर्वदलीय शिष्टमंडल।

रूस हमारा रणनीतिक साझेदार है-कनिमोझी

कनिमोझी ने कहा, 'रूस हमारे लिए एक रणनीतिक साझेदार रहा है और हम हमेशा कूटनीतिक मुद्दों, व्यापार आदि पर मिलकर काम करते रहे हैं। ऐसे समय में, जब बार-बार आतंकवादी हमलों का सामना करना पड़ रहा है, रूस से संपर्क करना बहुत जरूरी हो जाता है। भारत में हमने 26 लोगों को खो दिया, इसलिए भारत सरकार और प्रधानमंत्री ने फैसला किया कि देश भर से, विभिन्न दलों के सांसदों को भारत का आतंकवाद के खिलाफ रुख और हमारी स्थिति दुनिया के सामने रखने के लिए भेजा जाए। इसी के तहत, जो प्रतिनिधिमंडल भेजे जा रहे हैं, उनमें से एक प्रतिनिधिमंडल रूस भेजा गया है।'

End of Feed