पुरानी पेंशन को लेकर रेलवे की सबसे बड़ी यूनियन का बड़ा ऐलान, OPS लागू न हुआ तो चक्का जाम

  • Authored by: कुन्दन सिंह
  • Updated Jun 21, 2023, 10:20 PM IST

Old pension scheme: डियन रेलवे की सबसे बड़ी कर्मचारी यूनियन ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के बुधवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर ऐलान किया की अगर सरकार के द्वारा गठित कमेटी का कोई नतीजा नहीं निकला तो रेलवे का चक्का जाम करने से भी पीछे नहीं हटा जाएगा।

Old pension scheme: पुरानी पेंशन योजना लागू करने को लेकर केंद्र सरकार की कर्मचारी यूनियन अब दो दो हाथ करने को तैयार हैं। इंडियन रेलवे की सबसे बड़ी कर्मचारी यूनियन ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के बुधवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर ऐलान किया की अगर सरकार के द्वारा गठित कमेटी का कोई नतीजा नहीं निकला तो रेलवे का चक्का जाम करने से भी पीछे नहीं हटा जाएगा। दिल्ली के जंतर मंतर पर फेडरेशन के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने टाइम्स नाउ नवभारत से खास बातचीत के कहा की सरकार कर्मचारी की मांग को अगर गंभीरता से नहीं लेती है तो इसे राजनीतिक खामियाजा भी भुगतना पड़ेगा।

All India Railwaymens Federation

उन्होंने कहा, फिलहाल पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए बनाई गई कमेटी के आगे संयुक्त केंद्रीय कर्मचारी यूनियन ने अपनी बात कही है और साफ किया है कि सुधार के नाम पर हमे इस बार कोई नया फॉर्मूला नहीं चाहिए। उन्होंने कहा, हमारी मांग बल्कि पुरानी योजना फिर से लागू करे। इधर, दिल्ली के साथ ही हमलोग देशभर में इसको लेकर विरोध प्रदर्शन को और तेज करेंगे। साथ में बाकी जिन राज्यों में पुरानी पेंशन लागू नही हुआ है उनको भी साथ लेकर आने वाले संसद के सत्र में दिल्ली में एक बड़ा धरना देंगे।

End of Feed