TMC में टूट के बीच उद्धव गुट को फिर सताने लगा 'ऑपरेशन टाइगर' का डर! मातोश्री में सांसदों की बैठक; संजय राउत ने तोड़ी चुप्पी

Shiv Sena Uddhav Camp: 'ऑपरेशन टाइगर' की चर्चाओं के बीच शिवसेना (यूबीटी) ने मुंबई में रविवार को सभी नौ सांसदों को एक बैठक में सम्मिलित होने के लिए बुलाया। ऐसे में पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई।

Shiv Sena Uddhav Camp: पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद देशभर की सियासत गरमाई हुई है। बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को मिली करारी शिकस्त के बाद ममता बनर्जी की पार्टी बिखर गई। टीएमसी के बागी गुट के नेता भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर रहे। इस बीच, महाराष्ट्र की फिजा भी बदली-बदली नजर आ रही है। उद्धव गुट की शिवसेना को अब 'ऑपरेशन टाइगर' का खौफ सता रहा है। ऐसी अटकलें थीं कि उद्धव गुट छिन्न-भिन्न हो सकता है। ऐसे में उद्धव ठाकरे पार्टी सांसदों को एकजुट करने में जुटे हुए हैं और इसके लिए रविवार को मातोश्री में एक अहम बैठक बुलाई गई।

Uddhav Thackeray

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो)

सभी सांसद बैठक में हुए शामिल?

'ऑपरेशन टाइगर' की चर्चाओं के बीच शिवसेना (यूबीटी) ने मुंबई में रविवार को सभी नौ सांसदों को एक बैठक में सम्मिलित होने के लिए बुलाया। ऐसे में पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में 4 सांसद ही नजर आए। हालांकि, बाद में शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने बताया कि बैठक में 4 सांसद फिजिकली मौजूद रहे, जबकि बाकी के 5 सांसदों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में हिस्सा लिया।

End of Feed