राम मंदिर दान चोरी: न्यायिक हिरासत में जेल भेजे गए आठों आरोपी; 7 के पास से 79 लाख से ज्यादा बरामद, SBI कर्मी भी शामिल

राम मंदिर दान चोरी मामले में गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं सामने आया है कि इन आठों आरोपियों में से 7 के पास से 79 लाख से ज्यादा की बरामदगी की गई है। इन लोगों में पांच से छह SBI कर्मी भी शामिल हैं।

अयोध्या के राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आई है। मामले में गिरफ्तार सभी आठों आरोपियों को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में अब सोमवार को पेशी होगी। जहां फिर इन सबको पेश किया जाएगा।

राम मंदिर

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला।

इससे पहले,अयोध्या की सीजेएम कोर्ट में प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर केसी वर्मा ने अदालती कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एफआईआर में नामजद सभी 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया था। जहां से उन्हें सोमवार तक के लिए रिमांड पर भेजा गया है। अब उन्हें सोमवार को फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा। अब उन्हें ज्यूडिशियल कस्टडी में रखा गया है।

End of Feed