गुजरात : CM पटेल को छोड़कर सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, कल शपथ लेंगे नए मंत्री, कैबिनेट का हिस्सा हो सकते हैं ये चेहरे

नए मंत्रियों को कल 11.30 बजे शपथ दिलाई जाएगी। इस्तीफा लेने से पहले सीएम ने मंत्रियों के साथ मंत्रिमंडल की बैठक ली। इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार का आधिकारिक ऐलान किया गया। गांधीनगर के महात्मा मंदिर में राज्य सरकार के मंत्रिमंडल के विस्तार का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Gujarat cabinet: गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को छोड़सभी सभी मंत्रियों ने गुरुवार को इस्तीफा दे दिया। शुक्रवार को पटेल कैबिनेट का विस्तार होगा और नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। सूत्रों का कहना है कि कैबिनेट विस्तार के लिए सभी मंत्रियों से इस्तीफे लिए गए। नए मंत्रियों को कल 11.30 बजे शपथ दिलाई जाएगी। इस्तीफा लेने से पहले सीएम ने मंत्रियों के साथ मंत्रिमंडल की बैठक ली। इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार का आधिकारिक ऐलान किया गया। गांधीनगर के महात्मा मंदिर में राज्य सरकार के मंत्रिमंडल के विस्तार का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

gujarat cm

गुजरात में 17 अक्टूबर को होगा मंत्रिमंडल का विस्तार। तस्वीर-PTI

जानकारी के मुताबिक सीएम पटेल रात 9 बजे बाद राज्यपाल आचार्य देवव्रत को नए मंत्रियों की सूची सौंपेंगे। सभी 16 मंत्रियों के इस्तीफे के बाद अब नए मंत्रिमंडल में 22 से 23 मंत्री बनाए जाएंगे। सूत्रों का कहना है कि गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी को दोबारा मंत्री पद की जिम्मेदारी दी जा सकती है। यही नहीं संघवी को कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी दिया जा सकता है। प्रवक्ता और स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल को भी दोबारा मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। दो मंत्री के अलावा बाकी सभी नए और युवा चेहरों को मौका दिए जाने की बात कही जा रही है।

End of Feed