Train Viral Video: अलीगढ़-चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसा यात्री, फिर हुआ ये

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 4, 2023, 10:15 PM IST

अलीगढ़ में चलती ट्रेन में चढ़ते समय युवक का फिसला पैर, प्लेटफॉर्म के बीच फंसा, RPF सहायक उपनिरीक्षक ने यात्री की जान बचाई।

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार पर ट्रेन पर चढ़ते समय एक यात्री का पैर फिसल गया और वह प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच फंस गया, इसके बाद वहां यात्री ने चेन पुलिंग का ट्रेन रोककर उसकी जान बचाई, पीड़ित यात्री के पैर और कमर में चोटें आई हैं, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई है, अलीगढ़ रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म नम्बर-3 की घटना है। बताते हैं कि स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 पर पहुंची और दो मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन रवाना हुई। इसी ट्रेन में सवार एक यात्री दिल्ली तक का सफर कर रहा था।

End of Feed