कौन थे आल्हा-ऊदल,कोई मानता है अमर तो कोई मैहर देवी का भक्त,वीर ऐसे कि आज भी लोग देते हैं मिसाल

  • Authored by: प्रशांत श्रीवास्तव
  • Updated Jul 11, 2023, 05:36 PM IST

Alha-Udal History And Songs:आल्हा और उदल उन 2 भाईयों की कहानी है, जो परमार वंश के सामंत थे। उनके बारे में सबसे अहम जानकारी कालिंजर के राजा परमार के दरबार में कवि जगनिक द्वारा लिखे गए आल्हा खंड से मिलती है। इस काव्य रचना में दोनों भाइयों की 52 लड़ाइयों का रोमांचकारी वर्णन है।

Alha-Udal History And Songs:इतिहास में कुछ पात्र ऐसे होते हैं, जिनके बारे में ऐतिहासिक साक्ष्य से ज्यादा, सैकड़ों वर्षों से उनको लेकर चली आ रही कहानियों से ज्यादा जानकारी मिलती है। वीरगाथा काल के आल्हा और उदल ऐसे ही पात्र हैं, जिन्हें परंपरागत इतिहास में ज्यादा जगह नहीं मिली। लेकिन उनकी बहादुरी के किस्से लोगों के मन में पीढ़ियों से इस तरह रच-बस गए हैं कि वह 800 साल बाद भी सजीव लगते हैं। बुंदेलखंड के महोबा जिले में आज भी ऊदल चौक से ऊदल के सम्मान में लोग घोड़े पर सवार होकर नहीं गुजरते हैं। आल्हा-उदल 12 वीं शताब्दी के वह किरदार हैं, जिन्हें पृथ्वीराज चौहान का समकालीन माना जाता है। और उनके नाम पर 52 युद्धों की अमर कहानी है।

alha-udal

कौन थे आल्हा-उदल

आल्हा और उदल उन 2 भाईयों की कहानी है, जो परमार वंश के सामंत थे। उनके बारे में सबसे अहम जानकारी कालिंजर के राजा परमार के दरबार में कवि जगनिक द्वारा लिखे गए आल्हा खंड से मिलती है। इस काव्य रचना में दोनों भाइयों की 52 लड़ाइयों का रोमांचकारी वर्णन है। आल्हा खंड के अनुसार आखिरी लड़ाई उन्होंने पृथ्‍वीराज चौहान से लड़ी थी। जिसमें यह कहा जाता है कि उन्होंने पृथ्वीराज चौहान को हरा दिया था। हालांकि बाद में अपने गुरू गोरखनाथ के कहने पर पृथ्वीराज को जीवनदान दे दिया था। आल्हा खंड के अनुसार इस लड़ाई में आल्हा का भाई ऊदल वीरगति को प्राप्त हो गया था। और उसके बाद आल्हा को वैराग्य हो गया।

End of Feed