देश

चलती ट्रेन के डिब्बे से निकलने लगा धुआं, आग से पहले ही उतरकर भागे घबराए पैसेंजर्स

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jul 11, 2023, 05:36 PM IST

Smoke Detected in Train: ओडिशा के बेरहामपुर में डिब्रूगढ़-कन्याकुमारी विवेक एक्सप्रेस में चलती ट्रेन से धुआं निकलने के बाद यात्री घबरा गए और चेन पुलिंग करकर नीचे उतरे।

Image

चलती ट्रेन के डिब्बे से निकलने लगा धुआं

Photo : ANI

ओडिशा के बेरहामपुर में ब्रह्मपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन में धुआं निकलने के बाद डिब्रूगढ़-कन्याकुमारी विवेक एक्सप्रेस के यात्रियों में दहशत फैल गई, बताया जाता है कि धुएं का पता चलने के बाद यात्रियों ने चेन खींच ली। इस घटना से दहशत में आए यात्री ट्रेन रूकने के बाद नीचे उतर आए और उन्होंने ट्रेन का नजारा देखा।

वहीं इस मामले पर रेलवे अधिकारी का बयान सामने आया है उसके मुताबिक- 'धुआं किसी दुर्घटना के कारण नहीं बल्कि ब्रेक बाइंडिंग के कारण था क्योंकि एक बोरी कोच के पहिए में फंस गई थी। हमने बोरी को पहिए से हटा दिया है और आग बुझाने वाले यंत्र का भी इस्तेमाल किया है। ट्रेन लगभग 15-30 मिनट तक रुकी रही। ब्रह्मपुर स्टेशन पर गहन जांच की जाएगी।'

ओडिशा के ब्रह्मपुर स्टेशन के पास डिब्रूगढ़-कन्याकुमारी विवेक एक्सप्रेस के एक डिब्बे में ब्रेक बाइंडिंग के कारण धुआं निकल गया, क्योंकि एक बोरा डिब्बे के पहिए में फंस गया था।

फलकनुमा एक्सप्रेस के तीन डिब्बों में लगी थी आग

गौर हो कि इससे पहले 7 जुलाई को, फलकनुमा एक्सप्रेस के कम से कम तीन डिब्बों में आग लग गई थी, यह घटना हैदराबाद के बोम्मईपल्ली और पगड़ीपल्ली रेलवे स्टेशन के बीच की है। इस दौरान ट्रेन रुकवाकर यात्रियों को सही सलामत उतारा गया था।

S4, S5 और S6 डिब्बे जलकर खाक

गनीमत की बात यह रही कि इस दौरान किसी यात्री के भी हताहत होने की खबर नहीं आई। फलकनुमा एक्सप्रेस पश्चिम बंगाल से सिकंदराबाद के लिए रवाना हुई थी उसमें तेलंगाना के नलगोंडा के पास पगडिपल्ली में आग लग गई थी, इस दौरान देखते ही देखते आग ने तीन डिब्बों को अपनी जद मे ले लिया था,आग के चलते ट्रेन के S4, S5 और S6 डिब्बे जलकर खाक हो गए थे।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

सरकार नीट पेपर लीक पर चर्चा को तैयार- लोकसभा में बोले किरेन रिजिजू, कांग्रेस की मांग-धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

सरकार नीट पेपर लीक पर चर्चा को तैयार- लोकसभा में बोले किरेन रिजिजू, कांग्रेस की मांग-धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के विलय मामले में लोकसभा अध्यक्ष, सचिव और बागी सांसदों को नोटिस जारी

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के विलय मामले में लोकसभा अध्यक्ष, सचिव और बागी सांसदों को नोटिस जारी

प्रधान के इस्तीफे के बाद करेंगे चर्चा, विपक्ष की मांग के बीच सरकार की बड़ी बैठक, प्रदर्शनकारियों से मिलेंगे नड्डा-जितेंद्र सिंह

प्रधान के इस्तीफे के बाद करेंगे चर्चा, विपक्ष की मांग के बीच सरकार की बड़ी बैठक, प्रदर्शनकारियों से मिलेंगे नड्डा-जितेंद्र सिंह

हमारा समय बर्बाद मत कीजिए- छात्रों पर पुलिसिया एक्शन के खिलाफ याचिका पर बोला SC, हाईकोर्ट सुनवाई को तैयार

हमारा समय बर्बाद मत कीजिए- छात्रों पर पुलिसिया एक्शन के खिलाफ याचिका पर बोला SC, हाईकोर्ट सुनवाई को तैयार

'अंग्रेज भी इससे बेहतर थे...', छात्रों पर कार्रवाई को लेकर सरकार पर बरसे उद्धव ठाकरे; सोनम वांगचुक और CJP के समर्थन में उतरे

'अंग्रेज भी इससे बेहतर थे...', छात्रों पर कार्रवाई को लेकर सरकार पर बरसे उद्धव ठाकरे; सोनम वांगचुक और CJP के समर्थन में उतरे