Ranchi Bird Flu: रांची में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद अलर्ट जारी, मुर्गियों की खरीद-बिक्री पर रोक

  • Compiled by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 25, 2024, 12:25 AM IST

Ranchi Bird Flu: झारखंड की राजधानी रांची में बर्ड फ्लू फैलने की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने रैपिड रिस्पांस टीम गठित की है वहीं प्रशासन ने अलर्ट भी जारी कर दिया है।

Ranchi Bird Flu: रांची में बर्ड फ्लू फैलने की पुष्टि हुई है। शहर के होटवार इलाके स्थित पशुपालन विभाग के क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र की मुर्गियों के नमूनों की भोपाल स्थित सरकारी प्रयोगशाला में जांच से मामला सामने आया है। इसके बाद जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।

Ranchi Bird Flu: रांची में बर्ड फ्लू की पुष्टि  के बाद अलर्ट जारी, मुर्गियों की खरीद-बिक्री पर रोक

जिस क्षेत्र में संक्रमण की पुष्टि हुई है, वहां से एक किलोमीटर के दायरे में मुर्गियों, उनसे संबंधित उत्पाद, अंडा की खरीद-बिक्री एवं ट्रांसपोर्टिंग पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।

End of Feed