'9/11 जैसे हमले हों, काफिरों का विमान उड़े...', फ्लाईदुबई हाईजैकिंग की नाकाम कोशिश पर अल-कायदा का समर्थन, आतंकी संगठन ने क्या कहा?

Flydubai Hijacking Attempt: फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में हुई नाकाम हाईजैकिंग की कोशिश पर अल-कायदा से जुड़े समर्थक प्रकाशन 'अल बयान' ने प्रतिक्रिया दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, साप्ताहिक प्रकाशन ने घटना को 9/11 हमलों से जोड़ते हुए को-पायलट की कार्रवाई का समर्थन किया और अमेरिका-इजरायल से जुड़े विमानों पर इसी तरह के हमलों की अपील की।

Flydubai Hijacking Attempt: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में हुई नाकाम हाईजैकिंग की कोशिश को लेकर आतंकी संगठन अल-कायदा ने प्रतिक्रिया दी है। यमन स्थित अल-कायदा शाखा AQAP से जुड़े समर्थक प्रकाशन 'अल बयान' ने घटना पर संपादकीय प्रकाशित कर हमले की कोशिश का समर्थन किया है। हालांकि, संगठन ने इस घटना की सीधे तौर पर जिम्मेदारी नहीं ली है। आतंकवादी संगठन अल-कायदा ने अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले करने की घिनौनी अपील की है। आतंकी समूह ने फ्लाईदुबई की घटना का जिक्र करते हुए विमान को गिराने की कोशिश करने वाले को-पायलट की तारीफ की गई है। यह अपील शुक्रवार को अल-बयान के ताजा अंक में की गई है। यह एक साप्ताहिक प्रकाशन है, जिसे इसी साल जुलाई में अल-कायदा के समर्थकों ने शुरू किया है।

flydubai

फ्लाईदुबई विमान हाईजैकिंग की कोशिश पर अल-कायदा का घिनौना प्रोपेगेंडा।

9/11 का भी किया संदर्भ

रिपोर्ट के अनुसार, 'अल बयान' के संपादकीय का शीर्षक 'Between September 11 and September 30' है। इसमें 11 सितंबर 2001 के आतंकी हमलों और 30 सितंबर को फ्लाईदुबई विमान में हुई घटना के बीच समानता दिखाने की कोशिश की गई है। प्रकाशन ने 9/11 से जुड़ी तस्वीरों के साथ फ्लाइट FZ1073 की तस्वीर भी प्रकाशित की।

End of Feed