योगी के गढ़ गोरखपुर में अखिलेश की 'PDA' रथ यात्रा, BJP हमलावर, कहा-मुंगेरीलाल से भी बुरा हुआ SP सुप्रीमो का हाल

अखिलेश यादव PDA रथ से नंदानगर और गौतम गुरुंग चौराहे होते हुए चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र के देवकही गांव पहुंचेंगे। दूरी को लेकर रिपोर्टें अलग-अलग हैं: कहीं 20 किलोमीटर, कहीं 25 किलोमीटर बताई गई है। वहां वे शहीद बाबू बंधु सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

Akhilesh PDA Rath Yatra: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार दोपहर गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचकर वहां से ‘PDA रथ' पर सवार होकर रोड शो के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जिले में यह दौरा सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी का बड़ा संदेश माना जा रहा है। अखिलेश PDA रथ से नंदानगर और गौतम गुरुंग चौराहे होते हुए चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र के देवकही गांव पहुंचेंगे। दूरी को लेकर रिपोर्टें अलग-अलग हैं: कहीं 20 किलोमीटर, कहीं 25 किलोमीटर बताई गई है। वहां वे शहीद बाबू बंधु सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

akhilesh yadav

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव। तस्वीर-AI

मुंगेरीलाल से भी बुरा हुआ अखिलेश का हाल-मौर्य

अखिलेश की इस पीडीए रथ यात्रा पर भाजपा हमलावर है। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि 'अखिलेश यादव का हाल सत्ता-वियोग के चलते मुंगेरीलाल से भी बदतर हो चुका है! सपनों में कुर्सी, लेकिन हकीकत में बेचैनी उनकी फितरत बन चुकी है। लेकिन इस कड़वी सच्चाई को स्वीकार करने के लिए वे तैयार नहीं हैं। जगजाहिर है कि 2047 तक यूपी में सपा और देश में कांग्रेस को सत्ता के लिए केवल तरसना ही है। जनता का भरोसा आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा के विकास मॉडल पर है। यूपी में भाजपा की हैट्रिक तय है। यूपी की जनता भलीभांति जानती है कि सपा को वोट देने का मतलब खुद मुसीबत को न्योता देना यानी ‘आ बैल मुझे मार’ है।'

End of Feed