लोकसभा में शायराना हुए अखिलेश, बोले- 80 सीट भी जीत जाऊं तो भी EVM पर भरोसा नहीं, अग्निवीर पर भी सरकार को घेरा

Akhilesh Yadav Speech In Parliament : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को मोदी सरकार को निशाने पर लिया। मंगलवार को लोकसभा में उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की नैतिक जीत हुई है। EVM पर सवाल उठाते हुए अखिलेश ने कहा कि उन्हें आज भी इस व्यवस्था पर भरोसा नहीं है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अखिलेश यादव ने कहा कि वह यूपी की 80 सीटें भी जीत जाएं तो भी उन्हें EVM पर भरोसा नहीं होगा
  • कन्नौज से सांसद अखिलेश ने कहा कि ईवीएम पर उन्हें कल भी संदेह था, आज भी और कल भी रहेगा
  • राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जारी चर्चा में हिस्सा लेते हुए सपा अध्यक्ष ने कही ये बातें

Akhilesh Yadav Speech In Parliament : समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकल हमला बोला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए अखिलेश ने लोकसभा में कहा कि चुनाव में इंडिया गठबंधन की नौतिक जीत हुई है। भाजपा के मिशन 400 पार वाले नारे पर तंज कसते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव में 400 पार का दावा किया गया था। लेकिन जनता ने हुकूमत का गुरूर तोड़ दिया। यह पहली बार ऐसा लग रहा है कि हारी हुई सरकार विराजमान है। जनता कह रही है चलने वाली नहीं सरकार। ये गिरने वाली सरकार है।

akhilesh yadav

लोकसभा में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।

शेरों-शायरी से भाजपा पर किया हमला

कन्नौज से सांसद ने शेरों-शायरी के जरिए भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा, 'हुजूर-ए-वाला आज तक खामोश बैठे इसी गम में, महफिल लूट ले गया कोई जबकि सजाई हमने।' जुमलेबाज सरकार से जनता का भरोसा उठ चुका है। इस सरकार में शिक्षा परीक्षा माफिया का जन्म हुआ। यूपी में जितनी परीक्षाएं हुईं हैं, सब लीक हुई हैं। अखिलेश ने दावा किया कि नौकरी न देने के लिए परीक्षाओं के पेपर लीक हुए। सपा अध्यक्ष ने कहा कि इस सरकार ने युवाओं को नौकरी दी है बल्कि उनसे रोजगार और नौकरी छीनी है। अग्निपथ योजना की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन जब भी सत्ता में आएगा, यह योजना खत्म कर दी जाएगी।

End of Feed