यूपी चुनाव से पहले किसानों को साधेंगे अखिलेश यादव? राकेश टिकैत से मुलाकात के बाद क्या बोले सपा प्रमुख?

किसान नेता राकेश टिकैत से मुलाकात के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के किसानों की समस्याओं को लेकर चिंता जताई। उन्होंने PDA का नया अर्थ बताते हुए कहा कि इसमें 'A' का मतलब अन्नदाता भी है। अखिलेश ने कहा, 'जो पीड़ित, वो PDA!' उन्होंने किसानों को उनकी मेहनत का सम्मान और सही मूल्य देने की जरूरत बताते हुए कहा कि जब खेत मुस्कुराएगा, तभी देश मुस्कुराएगा।

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किसानों के मुद्दे को लेकर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है। किसान नेता राकेश टिकैत के साथ हुई मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा पीड़ित किसान वर्ग है। उन्होंने किसानों की समस्याओं पर चर्चा का जिक्र करते हुए PDA के नए मायने भी बताए।

akhilesh yadav news (2)

अखिलेश यादव ने राकेश टिकैत से की मुलाकात। Akhilesh Yadav x handle

अखिलेश यादव ने कहा कि हरियाली सिर्फ समृद्धि का प्रतीक नहीं होनी चाहिए, बल्कि समृद्धि की हरियाली हर घर, द्वार और आंगन तक पहुंचनी चाहिए। यह तभी संभव है, जब किसान, खेती-किसानी और ग्रामीणों को उनकी मेहनत का सम्मान और सही मूल्य मिले।

End of Feed