'कारसेवक परिवारों से पहले माफी मांगें अखिलेश, फिर आएं अयोध्या', सपा सुप्रीमो के खिलाफ लामबंद हुए साधु-संत

संतों का कहना है कि अखिलेश यादव को प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण दिया गया लेकिन वह अयोध्या नहीं आए जबकि उनके पिताजी ने कारसेवकों पर गोली चलवाई। संतों ने कहा कि सबसे पहले शहीद कारसेवकों के परिवार वालों और साधु संतों से माफी मांगें। संतों का कहना है कि वे उनके राम मंदिर दर्शन का विरोध नहीं कर रहे हैं।

Akhilesh Yadav Ayodhya visit: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर राजनीति गरमा गई है। अब अयोध्या के साधु-संतों ने अखिलेश के इस प्रस्तावित दौरे के खिलाफ अपना मोर्चा खोल दिया है। साधु-संत चाहते हैं कि राम मंदिर आने से पहले अखिलेश यादव शहीद कारसेवकों के परिवार से माफी मांगे। इस एजेंडे को लेकर साधु-संत बुधवार को अयोध्या में राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नित्य गोपाल दास जी के यहां बैठक कर रहे हैं। यह बैठक 3:00 बजे होनी है। बता दें कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि वह 12 दिसंबर को सपरिवार राम लला का दर्शन करेंगे।

Akhilesh Yadav

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव।

कारसेवक परिवारों से पहले माफी मांगें अखिलेश-साधु संत

संतों का कहना है कि अखिलेश यादव को प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण दिया गया लेकिन वह अयोध्या नहीं आए जबकि उनके पिताजी ने कारसेवकों पर गोली चलवाई। संतों ने कहा कि सबसे पहले शहीद कारसेवकों के परिवार वालों और साधु संतों से माफी मांगें। संतों का कहना है कि वे उनके राम मंदिर दर्शन का विरोध नहीं कर रहे हैं लेकिन उन्हें पहले अपने पिताजी की गलतियों का पश्चाताप करना चाहिए।

End of Feed