महाराष्ट्र में पक रही कौन सी खिचड़ी? अजित पवार ने की 'चाचा शरद' की तारीफ, NDA के लिए क्या संकेत

Maharashtra Politics: एनसीपी के एक कार्यक्रम में अजित पवार ने अपने चाचा शरद पवार की तारीफ करते हुए कहा कि मैं पिछले 24 वर्षों से पार्टी का नेतृत्व करने के लिए शरद पवार जी को धन्यवाद देना चाहता हूं, साथ ही उन सभी को भी जो पार्टी की स्थापना के बाद से इसके साथ बने हुए हैं। इसके बाद से महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज हो गई है।

Maharashtra Politics: लोकसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर से कयासों का दौर शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यहां की राजनीति में एक बार फिर से सियासी उठापटक हो सकती है। दरअसल, मोदी कैबिनेट में एक भी मंत्री पद न मिलने के बाद सबकी नजरें अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी की ओर हैं। इस बीच अजित पवार ने अपने चाचा शरद पवार की तारीफ की है, जिसे NDA के लिए बड़ा संकेत माना जा रहा है।

Ajit Pawar- Sharad Pawar

दअरसल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता एवं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने सोमवार को पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर अपने चाचा शरद पवार की जमकर तारीफ की है। उन्होंने 1999 में पार्टी की स्थापना के बाद से पार्टी को आगे बढ़ाने में उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया। अजित पवार का बयान ऐसे समय में आया है, जब हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव में राकांपा को हार का सामना करना पड़ा है।

End of Feed