मुंबई नहीं आए एकनाथ शिंदे, अचानक से दिल्ली रवाना हुए अजित पवार, महायुति में सब कुछ ठीक नहीं!

Maharashtra : महाराष्ट्र में महायुति की बैठक टलने से सरकार के गठन पर गतिरोध बना हुआ है। राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अभी सतारा स्थित अपने आवास पर ही मौजूद हैं। शिंद के मुंबई न आने पर सियासी गलियारे में अटकलें लगनी भी शुरू हो गई हैं। इस बीच, राज्य के डिप्टी सीएम अजित पवार को दिल्ली बुलाया गया है।

Maharashtra : महाराष्ट्र में महायुति की बैठक टलने से सरकार के गठन पर गतिरोध बना हुआ है। राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अभी सतारा स्थित अपने आवास पर ही मौजूद हैं। शिंद के मुंबई न आने पर सियासी गलियारे में अटकलें लगनी भी शुरू हो गई हैं। इस बीच, राज्य के डिप्टी सीएम अजित पवार को दिल्ली बुलाया गया है। वह सोमवार शाम भाजपा आलाकमान से मुलाकात के लिए रवाना भी हो गए। सरकार के गठन पर हो रही देरी और बैठक के लिए सीएम शिंदे के नहीं पहुंचने पर चर्चाओं का बाजार गर्म होने लगा है। इस बीच, अजित पवार की दिल्ली रवानगी भी एक अलग संकेत दे रही है।

Ajit Pawar

महाराष्ट्र में नतीजों के 10 दिन बाद भी सरकार का गठन नहीं हो पाया है।

चार दिसंबर को होगी भाजपा विधायकों की बैठक

महाराष्ट्र भाजपा ने कहा है कि चार दिसंबर को सुबह 10 बजे उसके विधायकों की बैठक होगी। यह बैठक महाराष्ट्र विधान भवन में होगी।

End of Feed