अजय राय का सवाल-गिरफ्तार 8 कर्मचारियों को पुलिस हिरासत में क्यों नहीं भेजा? बोले-बड़े लोगों को बचा रही सरकार

अजय राय ने कहा कि सरकार को लगता है कि पुलिस की पूछताछ में ये कर्मचारी बड़े लोगों के नाम उगल सकते हैं। राय ने कहा कि पुलिस द्वारा जाने के बावजूद वह रुकेंगे नहीं चाहे इसके लिए उन्हें जेल ही क्यों न जाना पड़े। वह राम मंदिर जाकर रहेंगे। वहीं, अजय राय की पत्नी रीना राय ने भाजपा पर अपने पति की आवाज दबाने का आरोप लगाया।

Ajay Rai: अयोध्या के एक गेस्टहाउस में खुद को नजरबंद किए जाने पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मंगलवार को टाइम्स नाउ नवभारत से खास बातचीत की। इस बातचीत में राय ने कहा कि उन्हें प्रताड़ित और भगवान राम के दर्शन करने से रोका जा रहा है। राय ने कहा कि इस मामले को दबाने की कोशिश की गई है। आठ लोगों जो कि साधारण कर्मचारी है, उन पर केस दर्ज कर जेल में डाला गया है। कांग्रेस नेता ने पूछा कि इन आठों कर्मचारियों को न्यायिक हिरासत में क्यों भेजा गया है? इन्हें पुलिस की हिरासत में क्यों नहीं भेजा गया? राय ने आरोप लगाते हुए कहा कि नृपेंद्र मिश्र, चंपत राय गोविंद गिरि और अनिल मिश्र के इशारे पर कर्मचारियों ने चढ़ावे की चोरी की। इस मामले में बड़े लोगों को बचाया जा रहा है।

Ajai Rai

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय।

सरकार को डर है बड़े नाम आ जाएंगे सामने-राय

राय ने कहा कि सरकार को लगता है कि पुलिस की पूछताछ में ये कर्मचारी बड़े लोगों के नाम उगल सकते हैं। राय ने कहा कि पुलिस द्वारा जाने के बावजूद वह रुकेंगे नहीं चाहे इसके लिए उन्हें जेल ही क्यों न जाना पड़े। वह राम मंदिर जाकर रहेंगे। वहीं, अजय राय की पत्नी रीना राय ने भाजपा पर अपने पति की आवाज दबाने का आरोप लगाया। अमेठी से कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि एक हिंदू को प्रभु श्री राम के दर्शन करने से रोका जा रहा है।

End of Feed