जनसंख्या वृद्धि पर मौलाना बदरुद्दीन अजमल की बात सुनकर कर सिर पीट लेंगे आप, सोच पर आ जाएगी तरस!

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 4, 2022, 12:02 AM IST

जनसंख्या वृद्धि पर बात करते-करते मौलान बदरुद्दीन अजमल ने हिदुओं को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी है। इसे लेकर विवाद भी शुरू हो गया है और दूसरे पक्ष से भी प्रतिक्रिया सामने आने लगी है। मौलाना के बयान को लेकर कहा जा रहा है कि इससे हिंदुओं को ठेस पहुंची है।

ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के प्रमुख बदरुद्दीन अजमल ने हिंदुओं के लेकर विवादित टिप्पणी कर दी है। जिसे लेकर हंगामा मच गया है। मौलाना का कहना है कि हिंदुओं को मुसलमानों की तरह शादी के फॉर्मूले पर चलना चाहिए। वो 40 की उम्र में शादी करते हैं, तब तक तो बच्चा पैदा करने की शक्ति ही नहीं रहती है।

Badruddin Ajmal

मौलाना बदरुद्दीन अजमल का हिंदुओं पर विवादित बयान

बयान सुन पीट लेंगे सिर

ANI से बात करते हुए AIUDF प्रमुख बदरुद्दीन अजमल ने कहा- "वो लोग 40 साल से पहले 1,2,3 गैरकानूनी बीवियां रखते हैं। वहां बच्चे होने नहीं देते, उनका खर्चा वो बचाते हैं, मजा उड़ाते हैं। उसके बाद 40 साल के बाद, मां-बाप ने मजबूर किया या कहीं फंस गए तो शादी कर ली। उसके बाद 40 साल के बाद बच्चा पैदा करने की ताकत कहां रहती है, तो कैसे उम्मीद रखते हैं कि वहां से बच्चे बढ़ेंगे।"

End of Feed