कनाडा के लिए रवाना हुई एयर इंडिया की फ्लाइट वापस लौटी, 7 घंटे से ज्यादा समय तक हवा में था विमान

Air India Flight: दिल्ली से कनाडा के वैंकूवर जा रही एयर इंडिया की एक उड़ान सात घंटे से अधिक समय तक हवा में रहने के बाद गुरुवार शाम को परिचालन संबंधी समस्या के कारण दिल्ली लौट आई।

Air India Flight: दिल्ली से कनाडा के वैंकूवर जा रही एयर इंडिया की एक उड़ान सात घंटे से अधिक समय तक हवा में रहने के बाद गुरुवार शाम को परिचालन संबंधी समस्या के कारण दिल्ली लौट आई। एयर इंडिया ने शुक्रवार को एक बयान में बताया कि विमान दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर गया। हालांकि, कंपनी की ओर से ज्यादा कोई विशिष्ट जानकारी नहीं दी गई।

Air India

दिल्ली वापस लौटा एयर इंडिया का विमान (फाइल फोटो)

चीनी एयरस्पेस में दाखिल होने के बाद लौटा विमान

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बोइंग 777-200 एलआर विमान करीब सात घंटे से अधिक समय तक हवा में रहा। उड़ानों पर निगरानी रखने वाली वेबसाइट फ्लाइरडार 24 डॉट कॉम पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, विमान चीन के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद दिल्ली लौट आया।

End of Feed