हवा में सनक: एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्री ने तोड़ी विमान की खिड़की; लैंडिंग से ठीक पहले मचा हड़कंप, 'नो-फ्लाई' बैन की तैयारी

Chandigarh Delhi Flight Air India: यह घटना एयर इंडिया की फ्लाइट AI 464 में हुई, जिसने चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी।

Air India Passenger Breaks Window: विमानों में सह-यात्रियों और क्रू मेंबर्स के साथ बदसलूकी के मामलों के बीच अब हवाई सफर के दौरान तोड़फोड़ और सुरक्षा से खिलवाड़ का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। DNA India की रिपोर्ट के मुताबिक, चंडीगढ़ से दिल्ली आ रही एयर इंडिया (Air India) की एक फ्लाइट में सवार एक यात्री ने लैंडिंग से ठीक पहले विमान की खिड़की के शीशे को क्षतिग्रस्त कर दिया।

हवा में सनक: एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्री ने तोड़ी विमान की खिड़की; लैंडिंग से ठीक पहले मंचा हड़कंप, 'नो-फ्लाई' बैन की तैयारी

हवा में सनक: एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्री ने तोड़ी विमान की खिड़की; लैंडिंग से ठीक पहले मंचा हड़कंप, 'नो-फ्लाई' बैन की तैयारी (istock)

विमान के भीतर हुई इस अप्रत्याशित तोड़फोड़ से यात्रियों और केबिन क्रू के बीच हड़कंप मच गया। एयरलाइन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी यात्री के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है और उसे 'नो-फ्लाई लिस्ट' में डालकर हमेशा के लिए हवाई सफर से प्रतिबंधित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

End of Feed